Posts

कोविड-19 के बारे में भ्रम फैलाये जाने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराये-प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास

Image
               आजमगढ़ । कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविन्द्र नायक द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला के साथ एनआईसी आजमगढ़ में जूम ऐप के माध्यम से दो शिफ्टों में संचारी रोग एवं कोविड-19 में लगे नोडल अधिकारियों एवं सफाई से संबंधित समस्त ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।          इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता कोरोना महामारी से लोगों की जान बचानी है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये कि जो भी कोरोना पाजीटिव आ रहे हैं, उनकी कन्टेक्ट ट्रेसिंग व सघन डोर-टू-डोर सर्वे करायें। उन्होने जानकारी प्राप्त किया कि कन्ट्रोल रूम में जो भी कोरोना पाजीटिव की सूचना प्राप्त हो रही है, उसके कितने देर बाद पाजीटिव व्यक्तियों को होम आइसोलेशन किया जा रहा है।           नो...

जिलाधिकारी ने सेनिटाईजेशन हेतु फायर सर्विस के वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Image
          आजमगढ़ । कारोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु में दिनांक 24 मार्च 2020 से ही लगातार फायर सर्विस जनपद आजमगढ़ द्वारा नगर निगम के सहयोग से जनपद के हाटस्पाट क्षेत्रों, संवेदनशील क्षेत्रों , बाजार क्षेत्र, आवासीय स्थान एवं अन्य स्थान पर सेनेट्राईजिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक फायर सर्विस वाहनो द्वारा जनपद के कुल 912 स्थानो पर सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा चुका है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कैम्प कार्यालय से 02 दिवस के विशेष अभियान के तहत सेनिटाईजेशन हेतु फायर सर्विस के वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।          जिलाधिकारी ने बताया कि फायर सर्विस के वाहनों द्वारा आज रोडवेज सड़क कोतवाली आजमगढ़, बड़ादेव से चैक आजमगढ़, तकिया से पहाड़पुर आजमगढ़, पहाड़पुर से मुकेरीगंज, सदर अस्पताल सम्पूर्ण परिसर आजमगढ़, सदर हास्पिटल गेट से इमरजेंसी तक, क्षय रोग सदर आजमगढ़, ट्रामा सेण्टर आजमगढ़, सदर अस्पताल रोड आजमगढ़, आईसोलेशन वार्ड सदर, कोविड-19 कन्ट्रोल रुम सदर आजमगढ़, आयुष विंग 108 की गाड़िया आजमगढ़, सदर अस्पताल से द...

मंत्री दारा सिंह चौहान ने टेकनुपर बांध एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण

Image
आजमगढ़ । मंत्री, वन एवं पर्यावरण तथा जन्तु उद्यान विभाग, उ0प्र0, दारा सिंह चौहान द्वारा तहसील सगड़ी के अन्तर्गत टेकनुपर बांध एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।           मंत्री दारा सिंह चौहान ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि आपदा राहत में कोई भी व्यक्ति भूखा नही सोयेगा, शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन व किरोसीन का तेल उपलब्ध करायें। उन्होने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अन्तर्गत जिस भी व्यक्ति का बाढ़ से फसलों का नुकसान हुआ है, उनके फसलों का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जायेगा।           इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसडीएम सगड़ी अरविन्द कुमार सिंह, तहसील सगड़ी ब्रिजेन्द्र कुमार उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

16 नये कोरोना मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि-जिलाधिकारी राजेश कुमार

Image
                 आजमगढ़ 08 अगस्त-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।          उन्होने बताया कि दिनॉक 07 अगस्त 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जाँच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-ई-टाईप कालोनी, मुहल्ला रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 2.राजस्व ग्राम दिलौरी, तहसील निजामाबाद, 3-वार्ड सं0-06, मुहल्ला चककाजी (सुसहटी), नगर पंचायत सरायमीर, 4-राजस्व ग्राम डिहवाबारी, तहसील निजामाबाद, 5-राजस्व ग्राम राजापुर सिकरौर तहसील निजामाबाद, 6-राजस्व ग्राम देवगांव, तहसील लालगंज, 7-राजस्व ग्राम मुड़हर, तहसील लालगंज, 8-राजस्व ग्राम राजेपुर, तहसील लालगंज, 9-आवासिय परिसर थाना पवई तहसील फूलपुर, 10-राजस्व ग्राम फूलपुर देहात, तहसील फूलपुर, 11-राजस्व ग्राम कम्हरिया, तह...

प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास द्वारा उदयभानपुर का किया गया निरीक्षण

Image
         आजमगढ़ । कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविन्द्र नायक द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के अन्तर्गत साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु मुबारकपुर व उदयभानपुर का निरीक्षण किया गया।         मुबाकरपुर के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम से जानकारी प्राप्त की गयी कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए डोर-टू-डोर की क्या व्यवस्था की गयी है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बताया गया कि द्वितीय चरण के सर्वे में मुबारकपुर में 43 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं, जिसमें से 10 कोरोना पाजीटिव मरीज होम आइसोलेशन में हैं एवं 12848 परिवारों के सर्वे में से 8000 परिवारों का डोर-टू-डोर सर्वे किया जा चुका है, बाकि परिवारों का सर्वे किया जा रहा है, मुबारकपुर क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु नही हुई है।             इसी के साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा सर्वे में लगे हुए टीम के कोविड मित्...

युद्धस्तर पर कार्यकर किया जाय टूटे हुये बांध का निर्माण-शिवमोहन शिल्पकार

Image
                                 आजमगढ़। लोक जनशक्ति पार्टी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव मोहन शिल्पकार द्वारा अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह बताया है कि आजमगढ़ जनपद के तहसील सगड़ी के अंतर्गत टेकनपुर रिंग बांध टूटने पर सैकड़ों गांव जो बाढ़ ग्रस्त हो चुके हैं जिससे वहां की आम जनमानस को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है आखिरकार इसका दोषी कौन है इस पर बरसात आने पर ही क्यों विचार होता है समय से पूर्व बाढ़ खंड द्वारा इस पर क्यों निगरानी नहीं की जाती है और साथ ही साथ आजमगढ़ जनपद में हमेशा समाजवादी पार्टी और बसपा का वर्चस्व कायम रहा है आज भी वर्तमान विधायक वंदना सिंह बहुजन समाज पार्टी की है उनके द्वारा यह बयान जारी किया गया कि इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा क्या उनके पास विधायक निधि नहीं है यहाँ की आम जनमानस को इस बात को सोचना होगा कि चिराग तले अंधेरा जैसी बात कर रही हैं उसी प्रकार से समाजवादी पार्टी भी जनता के बीच स्वांग रच कर आंदोलन की बात कर रही है सबसे बड़ी बात यह है ...

थाना गम्भीरपुर के वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार

Image
                          आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक  प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 08.08.20 को उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराह हे0का0 योगेन्द्र यादव व का0 अर्जून पटेल कोरोना डियूटी/शान्ति व्यवस्था डियूटी मे भारत देश मे फैले कोरोना महामारी के द़ृष्टीगत रखते हुए कस्बे से सोशल डिस्टेन्सींग का पालन कराते हुए ग्राम बीबीपुर वांछित अभियुक्तों की तलाश में पहुचा जहा पर मु0अ0सं0 107/20 धारा 147,148,323,308,325,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1- कन्हैया यादव पुत्र स्व0 बहादुर यादव, 2- मनीष यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासीगण ग्राम बीबीपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ अपने घऱ पर मौजूद मिले। जिनको कारण सें अवगत कराते हुए समय करीव 12.05 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।...