Posts

Showing posts from February 2, 2021

जय श्रीराम के जयकारे से क्षेत्र हुआ भक्ति मय

Image
आजमगढ़। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण के लिए विहिप के नेतृत्व में मंगलवार को मातृशक्ति द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण, मां सीता की प्रतिमाओं व चित्रों से सजी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में लोग ढोल, ताशा, बैंड बाजा, हाथी घोड़े के साथ चल रहे थे। श्रद्वालुओं के जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।             शोभायात्रा सरस्वती विद्या मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचकर पुनः सरस्वती विद्या मन्दिर वापस आकर समाप्त हुआ।             महिलाओं ने शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को मंदिर निर्माण के लिए तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की। मातृशक्ति शोभा यात्रा को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन विश्व हिंदू परिषद, भाजपा आदि के लोग लगे रहे।            इस मौके पर नगर प्रचारक मनीष, जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय, देवाशीष शुक्ला, रा...

नदी पार कर रहे पति-पत्नी की डूबने से मौत

Image
               आजमगढ़। बेसो नदी में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब टंडवा गांव निवासी पतिराज मौर्य एक गाय को लेकर पत्नी विद्या देवी के साथ ससुराल जा रहा था। दंपती के डूबने के बाद गाय खुद तैरकर नदी से बाहर आ गई और अपने घर पहुंच गई।              बताया जा रहा है कि पतिराज व विद्या देवी मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गाय लेकर निकले थे। अपने गांव के दक्षिणी तरफ स्थित बेसो नदी को कम पानी समझकर पार करने लगे। गाय को पकड़कर आगे चल रही पत्नी अचानक गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में पति भी गहरे पानी में चला गया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गाय तैरकर घर पहुंच गई। गाय को देखकर परिवार के लोग नदी किनारे पहुंचे तो दोनों का शव उतराया नजर आया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तरवां पुलिस को दी। ग्रामीणों ने शव निकाला और घर लेकर आए।              पतिराज का बेटा प्रमोद जीविकोपार्जन के लिए सऊदी में ड्राइवरी का काम करता ह...

विद्यालय के ध्वस्तीकरण रोकने की मांग

Image
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दो विद्यालय के छात्रा ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन देकर वैकल्पिक व्यवस्था होने तक विद्यालय के ध्वस्ती करण रोकने की मांग की। मांगों को लेकर छात्रों ने कलक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। अजीत सिंह हत्या के बाद जिला प्रशासन ने कुंटू सिंह पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। रूद्र प्रताप पालीटेक्निक कालेज व गिरिजा शंकर सिंह स्मृति महाविद्यालय को सीज करने के बाद प्रशासन ने इसे ध्वस्त करने की नोटिस चस्पा की है।                पालीटेक्निक कालेज व महाविद्यालय के छात्रों ने कहाकि कोरोना की वजह से दोनों कालेजों का पठन पाठन प्रभावित हो गया है। अब छात्रों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं निकट आ गयी है। ऐसे में छात्र अपनी पूरी तैयारी भी नहीं कर पाये है। कालेज को सीज करने के बाद जिला पंचायत ने भवन को गिराने का आदेश भी दे दिया है। छात्रों ने कहा कि जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। जब तक पालीटेक्निक व महाविद्यालय के छात्रों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था न हो जाय तब तक विद्यालय भवन का ध्व...

जनपद के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता

Image
आजमगढ़ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालीदास मार्ग स्थित आवास में भाजपा के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो पुष्कर मिश्रा ने मुलाकात की।            जिला महामंत्री ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर मंडलीय स्टेडियम, खेल छात्रावास ,जिम्नेजियम हाल ,बाक्सिग रिग स्वीकृत करने ओर लालगंज लोकसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण स्वीकृत करने सहित कई अन्य विकास की योजनाओं का पत्रक दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिले के विकास पर खुद नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शीघ्र उचित कदम उठाने का भरोसा दिया है।

बस के धक्के से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मजदूर की मौत

Image
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के लिलाई गांव के पास सोमवार को निजी बस व ट्रैक्टर की आमने सामने की टक्कर से ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, चार मजदूर घायल हो गए। घायलों का उपचार जौनपुर जनपद में चल रहा है। घटना के समय मजदूर छत की ढलाई करने के लिए जा रहे थे।           बरदह-मार्टीनगंज मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली मिक्स मशीन व मजदूरों को लेकर छत की ढलाई के लिए जा रही थी। लिलाई गांव के पास पहुंचते ही समाने से आ रही एक निजी बस ने धक्का मार दिया। जिसे ट्रैक्टर ट्राली सड़क के किनारे नहर में पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार 56 वर्षीय रामरूप बिंद पुत्र बरखू बिन्द, बद्री पुत्र रामेश्वर, संजय पुत्र रामवचन, संतलाल पुत्र मनराज निवासी गण लीलाई थाना बरदह व दुबरा गांव निवासी नरेश पुत्र सीजोर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरदह थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। 108 की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मार्टीनगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी को रेफर कर दिया। जौनपुर में सभी को भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रामरूप बिंद की मौत हो गई। मौत की खबर परिवार में लगत...