Posts

Showing posts from March 23, 2020

लाक डाउन के पहले दिन पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

Image
आजमगढ़। लॉक डाउन को लेकर लोक सेवक के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप में पुलिस ने पहले दिन बड़ी कार्यवाही की हैं। धारा 188 के तहत पाॅच मुकदमे दर्ज किए गये 400 वाहनों का चालान किया तथा 18,450 रूपया सम्मन शुल्क लिया गया। पुलिस  मंगलवार से सख्ती और बढ़ा सकती हैं। रविवार को जनता कफ्र्यू के बाद सोमवार सुबह सड़कों पर उतरे लोगो को पहले तो लोगो को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन हालात न  सुधरने पर पुलिस सख्ती पर उतर गई। डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे जोशी के निर्देंश पर  अधीनस्थों ने मोर्चा संभाला। और पुलिस टीम ने कार्यवाही शुरू की जो देर तक जारी रही।  उम्मीद की जाती है कि मंगलवार को पुलिस अपनी सख्ती और बढ़ायेगी ताकि लाक डाऊन को पूर्णतया सफल बना कर नागरिकों की जान बचाई जा सके।  अधिकारीगण बार-बार लोगों को समझा रहे हैं कि लॉक डाउन को हल्केपन से लेने की भूल ना करे। लोक सेवक के आदेश की अनदेखी करने पर दंड का प्रावधान हैं। 

मुसेपुर पुुलिस चौकी की पर अधीनस्थों को निर्देंश देते डीआईजी

Image
पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा जनपद आजमगढ़ के रेलवे स्टेशन एवं जनपद के अन्य स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया और पुलिसकर्मियो को ड्यूटी पर सतर्कता बरतने हेतु  दिशा-निर्देश निर्गत किया गया।

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद का दर्जा दिया जाय-बृजपाल यादव

Image
           लखनऊ।  देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 1931 में आज ही के दिन अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया गया था। इन्होंने भी हंसते-हंसतेे मौत को गले लगाया, लेकिन। असंख्य समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल यादव ने श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि चिंचाजन है कि केंद्र सरकार ने उन्हें अब तक शहीद का दर्जा नहीं दिया है।           प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल यादव  ने कहा सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने मातृभूमि पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर कर देने के बाद भी उन्हंे शहीद का दर्जा नहीं मिल सका है और आजादी के 70 साल बाद भी इन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया गया।