मंत्री दारा सिंह चौहान ने टेकनुपर बांध एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण

आजमगढ़ । मंत्री, वन एवं पर्यावरण तथा जन्तु उद्यान विभाग, उ0प्र0, दारा सिंह चौहान द्वारा तहसील सगड़ी के अन्तर्गत टेकनुपर बांध एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।
        मंत्री दारा सिंह चौहान ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि आपदा राहत में कोई भी व्यक्ति भूखा नही सोयेगा, शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन व किरोसीन का तेल उपलब्ध करायें। उन्होने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अन्तर्गत जिस भी व्यक्ति का बाढ़ से फसलों का नुकसान हुआ है, उनके फसलों का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जायेगा।
        इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसडीएम सगड़ी अरविन्द कुमार सिंह, तहसील सगड़ी ब्रिजेन्द्र कुमार उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार