Posts

मोहम्मद काशिफ ने इसरो की परीक्षा में भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Image
               आजमगढ़। शहर के पहाड़पुर मोहल्ला निवासी तारिक हुसैन के पुत्र मोहम्मद काशिफ ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो की परीक्षा में भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके इस सफलता से परिवार व शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बता दें कि मोहम्मद काशिफ ने 12वीं की शिक्षा शहर के प्रतिष्ठित स्कूल ज्योति निकेतन से प्राप्त किया। इसके बाद वह जामिया मिलिया इस्लामियां यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के बाद वर्ष 2019 में ही इसरो की परीक्षा दिया। लेकिन लाकडाउन के चलते परीक्षा का परिणाम का अब आया।मोहम्मद काशिफ की सफलता पर ओमेगा एजुकेशन एकेडमी पहाड़पुर में सोमवार को डायरेक्टर अहमद जियाद द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मोहम्मद काशिफ का माला पहनाकर, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डा. अब्दुल्लाह ने इसरो पर प्रकाश डालते हुए कामयाबी पर काशिफ का बधाई दी। अध्यक्षता कर रहे डा. जमाल अमजद ने मो. काशिफ को युवाओं के लिए एक रोल मॉडल बताया। संचालन कर रहे नुरूद्दीन अहमद ने कहाकि काशिफ की सफलता आज के ...

अखिलेश यादव, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को राजनीति विरासत में मिली-हरिवंश मिश्रा

Image
               आजमगढ़। सदर सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव जीतने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में न आने पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर उनकी तलाश की। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुमशुदा सांसद की तलाश कर रहे थे और आमजनता से सांसद को पूछ रहे थे कि वह कहां है।श्री मिश्र ने कहाकि चुनाव जीतने के बाद आजमगढ़ के सांसद का कहीं पता नहीं है। अभी तक वह एक बार भी अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं आये। जबकि अत्यंत व्यस्तता होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी का 25 बार से ज्यादा दौरा कर चुके है। सांसद अखिलेश यादव के लिए उनका संसदीय क्षेत्र कोई मायने नहीं रखता। उन्होने कहाकि प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना से ग्रस्त होने के बाद भी प्रदेश के सभी जनपदों से लगातार संपर्क बनाये रहे और स्वस्थ होने के बाद प्रदेश के हर जिलों का दौरा कर रहे है। उन्होने कहाकि आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को राजनीति विरासत में मिली है। उन्हे ...

अटेवा 22 अक्टूबर को निकालेगा पदयात्रा

Image
आजमगढ़। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, जी के प्रांतीय आवाह्न पर 22 अक्टूबर को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली एनपीएस,निजीकरण भारतछोड़ो पदयात्रा को लेकर आजमगढ़ जिले के जिला मुख्यालय स्थित चंडेश्वर पीजी कॉलेज में अटेवा से जुड़े सभी शिक्षकों- कर्मचारियों, संगठनों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।                 बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा आजमगढ़ के जिला संयोजक सुभाष चन्द यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन संगठित होकर संघर्ष के द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है,अटेवा पुरानी पेंशन के लिए हर दिन - हर पल संघर्षरत है,संघर्ष के इसी क्रम में आगामी 22 अक्टूबर को जिले के सभी ब्लॉकों के सभी शिक्षक-कर्मचारी जिला मुख्यालय पर एनपीएस तथा निजीकरण के विरोध में होने वाली पदयात्रा में शामिल होंगे। श्री यादव ने आगे बताया कि आज इस बैठक में कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, एनपीएस तथा निजी करण हम कर्मचारियों के लिए अभिशाप है, उन्होंने अटेवा के इस पदयात्रा आंदोलन में जिले के शिक्षकों,कर्मचारियों, अधिकारियों से कार्यक्रम म...

प्रमोद सिंह जिला महामंत्री, अमित सिंह जिला मंत्री, बनेे

Image
आजमगढ़। हिन्दू युवा वाहिनी जिला इकाई की मासिक बैठक रविवार को सिधारी स्थित विनोद सोनकर के आवास पर जिलाध्यक्ष सदानन्द सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन का विस्तार व मजबूत बनाने के लिए नये पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। जिसमें प्रमोद सिंह को संगठन का जिला महामंत्री, अमित सिंह को जिला मंत्री, अशोक प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, बृजेश गोंड को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।बैठक का सम्बोधित करते हुए जिला संयोजक विनोद सोनकर ने कहाकि कोरोना काल में वाहिनी के कार्यकर्ता संयमित आचरण करके प्रदेश की जनता की सेवा की है और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। आगामी 2022 के चुनाव में पुनः योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से अपनी कमर कस लें। श्री सोनकर ने आगे कहाकि कश्मीर में जिस प्रकार हिन्दुओं की नृशंस हत्या हुई उसका बदला हमारी सेना जरूर लेगी। सभी कार्यकर्ताओं को संयमित होकर सेना के कार्यवाही का इंतजार करना है। हिन्दू युवा वाहिनी के नाम का दुर्पयोग करते पाया गया तो उस पर कड़ी ...

पत्रकार को पत्नी शोक

Image
          आजमगढ़। आटो रिक्शा चालक समिति उप्र एवं जनकिसान कल्याण समिति के तत्वावधान में संयुक्त शोकसभा का आयोजन रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय पर की गई। जिसमें चालक समिति के कोषाध्यक्ष विरेन्द्र यादव की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, कृपाशंकर पाठक, छोटेलाल, कैलाश यादव, शाहिद अहमद, विन्ध्याचल शुक्ला, अनिल कुमार, मुकेश, राजू यादव, राजेन्द्र तिवारी, रामा गोंड, रामअवतार गोंड, अंजनी राय, मनोज यादव, मधुसूदन पांडेय, रूपचन्द, राजेश, सुरेन्द्र राम, गोवर्धन राम, शेषनाथ यादव, गणेश साहनी आदि मौजूद रहे।

सस्ते दामों पर लोगों को दवा उपलब्ध कराएं ताकि गरीब लोग भी ईलाज करा सकें-विजय बहादुर पाठक

आजमगढ़। नगर के हरबंशपुर में राजमणि मेडिकल हाल का उद्घाटन रविवार को विधान परिषद सदस्य ने फीता काटकर किया।                 एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहाकि सस्ते दामों पर लोगों को दवा उपलब्ध कराएं ताकि गरीब से गरीब लोग पूर्ण रूप से रोग का ईलाज करा सकें और उनकों दवा दुकान से लाभ मिले। गरीब की सेवा करना ही इंसान का धर्म है। मौके पर बी तिवारी, एके मिश्रा, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयप्रकाश् पांडेय, सुबाष पांडेय, अरूण पाठक, एसपी पांडेय, संजय पांडेय, मोनू विश्वकर्मा, जेपी पांडेय, आरूष पाण्डेय, संतोष पांडे, प्रोपराइट वेदप्रकाश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

विपक्षी दल हिंदू मुस्लिम सांप्रदायिक रंग देकर राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास करेंगे-मायावती

Image
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बसपा पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी तथा आप वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर इस बार सबसे ज्यादा जोर यहां के गरीब और बेरोजगार नौजवानों को रोटी रोजी के साधन उपलब्ध कराने पर होगा। इसबार यही हमारी पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा भी होगा। केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें बदले की भावना से रोका नहीं जाएगा।                बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुये मायावती ने कहा कि वह चुनाव से छह महीने पहले मीडिया और अन्य एजेंसियों के सर्वेक्षण पर रोक लगाने की मांग करेंगी ताकि चुनावों पर इन सर्वेक्षणों का कोई असर नहीं पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में वि...