Posts

चोरी की मोटर साईकिल व एक अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
आजमगढ़ । पुलिस अधीक्षक  प्रोफेसर  त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान चोर, नकबजन ,लुटेरो से सम्बन्धित अपराधों की रोक थाम के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.07.2020 को खण्डवारी नहर पुलिया से दो नफर अभियुक्तगण 1. विजय पुत्र रामकेश निवासी संजरपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ 2. राकेश उर्फ जमई पुत्र अशोक निवासी संजरपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ से 01 अदद चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त विजय पुत्र रामकेश उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 8900/- रूपये कैश बरामद हुआ । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 110/2020 धारा 41/411/414/419/420 भादवि व मु0अ0सं0 111/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगणों का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।

25,000 रु0 का ईनामियां अपराधी एक अदद तमन्चा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कार0 315 बोर के साथ गिरफ्तार

Image
         आजमगढ़ । पुलिस अधीक्षक  प्रोफेसर  त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान चोर, लूटेरे, वाँछित इनामिया अपराधी व गोवध से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल नेतृत्व में थाना जहानागंज में पंजीकृत मु0 अ0 सं0 88/20 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त 1. मो0 जावेद उर्फ सोनू पुत्र मो0 जहीर सा0 फत्तेपुर लोहानपुर थाना मेहनगर आजमगढ को आज दिनाँक 05.07.2020 को समय करीब 8.30 बजे मय एक अदद तमन्चा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कार0 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है। 

देश व बिहार के कद्दावर नेता रामविलास पासवान के जन्मदिन पर विशेष

Image
          आजमगढ़।  आज केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान 74 वर्ष के हो गये। आज उनका 74वां जन्मदिन है।  इस अवसर पर देश व बिहार के कद्दावर नेता रामविलास पासवान को देश के सभी बड़े नेताओं सहित उनके कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु होने की कामना के साथ जन्मदिन की बधाईयां दी।           राजनीति में करीब 50 साल बिता चुके पासवान राजनीति के मौसम विज्ञानी नेता के नाम से जाने जाते हैं। इसकी वजह यह है कि पासवान लगातार पिछली तीन सरकारों में मंत्री रहे हैं। फिर चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस। पासवान ने सभी के साथ बेहतर रिश्ते बनाए हैं और चुनाव से पहले माहौल भांपने की उनकी कला ने राजनीति में उन्हें बड़ा कद और पद दिया है। 5 जुलाई को शहरबन्नी, जिला खगड़िया (बिहार) में जन्में रामविलास पासवान के पिता का नाम स्वर्गीय श्री जामुन पासवान तथा माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती सीया देवी था। आार्थिक स्थित अच्छी न होने पर पर उनके पिता स्वर्गीय जामुन प्रसाद ने उनकी शिक्षा-दीक्षा का पूरा खयाल रखा और जिसके चलते रामविलास पासवान बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी (उत्तर प्...

स्वामी विवेकानंद जी का मार्गदर्शन हम भारतीयों के लिए एक मिसाल है-योगेश विश्वकर्मा

Image
        आजमगढ़ । लोक जन शक्ति पार्टी, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, के प्रदेश महासचिव- योगेश विश्वकर्मा ने भारतीय दर्शन एवं  अध्यात्म दर्शन को विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति की आवाज उठाने वाले स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद के महान व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए कहा कि विवेकानंद जी को पूरी दुनिया प्रणाम करती है और उनके बताए हुए मार्गदर्शन पर चलकर अपने आप को पवित्र आत्मा के रूप में विकसित करती है और योगेश विश्वकर्मा ने कहा कि  स्वामी विवेकानंद जी का मार्गदर्शन हम भारतीयों के लिए एक मिसाल है।             स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी सन 1863 को हुआ था उनका घर का नाम नरेंद्र दत्त था उनके पिता श्री विश्वनाथ दत्त पाश्चात्य सभ्यता में विश्वास रखते थे वे अपने पुत्र नरेंद्र को भी अंग्रेजी पढ़ा कर पाश्चात्य सभ्यता के ढंग पर ही चलाना चाहते थे। स्वामी विवेकानंद जी का बुद्धि बचपन से बड़ी तीव्र थी और परमात्मा को पाने की लालसा भी प्रबल थी इस हेतु वह पहले ब्रह्मा समाज में गए किंतु वहां उनके चित् को संतोष न...

कन्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है-जिलाधिकारी

Image
        आजमगढ़ । जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में लागू किया गया देशव्यापी लाकडाउन भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा लाकडाउन गतिविधियों को प्रारम्भ करने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश (अनलाॅक-2) जारी किये गये हैं।            इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा जारी शासनादेश का अनुपालन कराये जाने हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कन्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।            जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन में विगत 21 दिनों में कोविड-19 को कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उस हाटस्पाट को बन्द करते हुए कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त किये जाने के निर्देश हैं। तत्क्रम में मुख...

विशेष सर्विलांस अभियान को जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

Image
     आजमगढ़ । कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए बनायी गयी विशेष सर्विलांस अभियान का जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कैम्प कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।           विशेष सर्विलांस टीम द्वारा कैम्प कार्यलय पर उपस्थित लोगों का सर्वे कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष सर्विलांस टीम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे करेगी और वह घरों पर स्टीकर चस्पा कर उसकी नम्बरिंग करेगी एवं परिवार के सदस्यों की संख्या दर्ज करेगी। यदि परिवार के किसी व्यक्ति को सर्दी, खाॅसी, बुखार, जुकाम है या गम्भीर बिमारी से पीड़ित हैं, उसका ब्यौरा दर्ज करेगी और इसकी रिपोर्ट सुपरवाइजर के माध्यम से पीएचसी पर उपलब्ध कराया जायेगा।         उन्होने बताया कि विशेष सर्विलांस अभियान के अन्तर्गत कुल 1187 टीमे बनायी गयी हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र के लिए 59 टीम व ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1128 टीमें लगायी गयी हैं, ये टीमे प्रत्येक घरों में डोर-टू-डोर सर्वे करेंगी। ये टीमें इन्फ्रारेड थर्मामीटर व पल्स आक्सीमीटर से भी जांच करेगी...

पुलिस कर्मचारीयों पर हुये हमले मे वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार

Image
          आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक  प्रोफेसर  त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अवैध शस्त्र रखने वालो,अवैध शस्त्र का व्यापार करने वालो एवं अवैध शस्त्र की फैक्ट्री चलाकर अवैध शस्त्र बेचने वालों के विरुद्ध चालाये जा रहे अभियान व दिनांक 4.7.2020 को ग्राम राजापुर में पुलिस कर्मचारीयों पर हुये हमले मे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी सम्बन्धित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्र फूलपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 05.7.20 को थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा विनावर देखभाल क्षेत्र रोकथाम जरायम व तलाश वाँछित /वारन्टी अभियुक्त से मु0अ0सं0 108/20 धारा 147,148,149,307,336,332,333,353,427,504,506 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज,आजमगढ़ से मामूर होकर अभियुक्तो के घरो पर दबिश देते हुये नामजद अभियुक्त. चन्द्र देव यादव पुत्र रामहरख यादव के घर पर दबिश दी गयी अभिय़ुक्त घर पर मौजूद मिला जिससे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम चन्द्र देव यादव पुत्र रामहरख यादव सा0 राजापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ हिकमत अमली एवं...