उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह का आगमन 19 को



        आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य व वित्तीय और प्रशासकीय विलंब समिति के सभापति देवेन्द्र प्रताप सिंह का आगमन 19 दिसम्बर
को शाम 4 बजे सगड़ी तहसील के पूनापार बड़ा गांव में होगा। इस आशय की जानकारी एमएलसी के जिला प्रतिनिधि कमलाकान्त सिंह ने दिया। उन्होने बताया कि विधान परिषद सदस्य श्री सिंह बीते वर्ष मार्ग दुर्गघटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्वस्थ होने पर लंबे अंतराल के बाद उनका जनपद में आगमन हो रहा है। पूनापार बड़ा गांव में शिक्षक नेता कमलाकांत सिंह के आवास पर क्षेत्र के संभ्रान्त जनों से मिलेंगे। उन्होने बताया कि रात्रि विश्राम के बाद श्री सिंह 23 दिसंबर तक जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार