नगर पालिका स्टेडियम के पास कूड़ा फेंकने के विरोध आप ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा पत्रक


    
    आजमगढ। सुखदेव पहलवान स्पोर्टस स्टेडियम के पास सड़क किनारे नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ा फेकें जाने का आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है। मंगलवार को नगर अध्यक्ष गोविंद दूबे के नेतृत्व में वार्डवासियों ने अधिशासी अधिकारी को पत्रक देकर दीपावली से पूर्व समस्या समाधान की मांग किया।आप के नगर अध्यक्ष श्री दूबे ने बताया कि नगर पालिका स्टेडियम के पास कूड़ा फेंक दे रहा है। जो सडक तक फैल जा रहा है। कूडे़ से उठ रही दुर्गन्ध के कारण आने जाने वालों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के पास कई कोचिंग सेंटर व अस्पताल है, रोज सैकडों लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं। नगर पालिका के मनमानी से वार्डवासी भी काफी परेशान हैं। गुरूवार को दीपावली का पर्व है बावजूद इसके नगर पालिका द्वारा कूड़ा को नहीं उठाया गया। कूडे़ से उठ रहे दुर्गन्ध के कारण कई बीमारियों के फैलने का खतरा बढ गया है। वार्डवासियों ने कहाकि दीपावली पर्व से पूर्व अगर कूडा नहीं उठाया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
        इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, अरविंद पांडेय, दुर्गेश मौर्य, जितेन्द्र कुमार, अभिषेक सिंह, इसरार अहमद, उमेश यादव, राजेश सिंह, प्रियांशु यादव, रंजीत यादव, अरूण चौरसिया, अजय राय, आरिफ आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार