प्रदेश की जनता अब जाग चुकी हैं- अभिषेक सिंह आशु
बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार व पुलिसिया जुल्म से लोग त्रस्त है, झूठे व फर्जी मुकदमें में फंसा कर लोगों को परेशान किया रहा है-अभिषेक सिंह आशु
आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह आशु ने कहाकि शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा प्रदेश में बदलाव लायेगी। आज पूरा प्रदेश आराजकता का शिकार हो गया है। बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार व पुलिसिया जुल्म से लोग त्रस्त है। झूठे व फर्जी मुकदमें में फंसा कर लोगों को परेशान किया रहा है। श्री सिंह शुक्रवार को शारदा चौराहा स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होने कहाकि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से 12 अक्टूबर से शुरू होगी और भोले की नगर काशी में इस रथ यात्रा की समाप्ति होगी। उन्होने कहाकि प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से मुक्ति के लिए सत्ता परिवर्तन बहुत जरूरी है। प्रदेश में गरीब, किसान, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश की जनता अब जाग चुकी हैं, अब भाजपा के बहकावें में आने वाली नहीं है। प्रदेश में भय का वातावरण है। आमजन की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। लखीमपुर खीरी में अपने हक की मांग करने वाले किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया। रामराज का सपना दिखाने वाली केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने न तो अपने मंत्री को बर्खास्त किया और न ही दोषियों को गिरफ्तार किया।
श्री सिंह ने कहाकि आज प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सबकी आवाज बनकर लोगों को जगाने का काम कर रहे है। आने वाले विस चुनाव में पार्टी पूरी मुस्तैदी के साथ लडे़गी। प्रसपा के सहयोग के बगैर किसी की सरकार नहीं बनेगी।इस अवसर पर मंडल रामदर्शन यादव, हर्षवर्धन अग्रवाल, रामप्यारे यादव, आनन्द उपाध्याय, शाले आलम, राजेन्द्र यादव, मनीष यादव, सीताराम यादव, निशा, देवनाथ यादव, लालचन्द बाबूजी आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment