पंडाल व प्रतिमा विसर्जन के दौरान बजने वाले अश्लील भोजपुरी गानों पर रोक लगाई जाय-प्रभुनाथ सिंह पप्पू


            आजमगढ़। विजयदशमी पर्व पर लगने वाले मेला क्षेत्र में मांस की बिक्री पर रोक लगाने व निराश्रित गौवंशों को बने गौआश्रय में भेजे जाने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह पप्पू ने कहाकि विजयदशमी पर्व पर शहर सहित अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मेला लगता है। कई जगहों पर विद्युत तार नीचे लटक रहे है, अंडर ग्राउण्ड विद्युत सप्लाई वाले कई बक्शे खुले हुए हैं इससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। बरसात के कारण सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए है इसे दशहरे से पूर्व ठीक कराया जाना चाहिए। उन्होने कहाकि मेला क्षेत्र में मांस की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाया जाय, पंडाल व प्रतिमा विसर्जन के दौरान बजने वाले अश्लील भोजपुरी गानों पर रोक लगाई जाय व आराजकता फैलाने वाले तत्वों पर कार्यवाही किया जाय। इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के समय प्रशासन स्वच्छता व प्रकाश की व्यवस्था करे। इस अवसर पर जिलामंत्री गौरव सिंह रघुवंशी, अशोक कुमार अग्रवाल, दीनानाथ सिंह, अरविन्द मोदनवाल, शशांक तिवारी, उत्कर्ष, सूरज निषाद, अभिषेक गुप्ता, गौरव गुप्ता, अनिल सोनकर, बादल कुमार, हर्ष गुप्ता, सागर मोदनवाल, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मेंहनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार