प्रसपा के उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव बनाए गये अभिषेक सिंह ‘आशू’

बधाईयों का सिलसिला जारी 


        आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहाकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की अनुमति से लखनऊ पार्टी कार्यालय पर आजमगढ़ के अभिषेक सिंह आशू को उत्तर प्रदेश का प्रमुख महासचिव बनाया गया है। अभिषेक सिंह के प्रमुख महासचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त है। इससे प्रसपा और मजबूत होगी। उन्होने कहाकि जिले में प्रसपा मजबूत होती जा रही है। संचालन जिला प्रमुख महासचिव आनन्द उपाध्याय ने किया। अभिषेक सिंह को प्रदेश प्रमुख महासचिव बनाये पर प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव, मनीष यादव, लालचन्द यादव बाबूजी, बालचन्द्र चौहान, सीताराम यादव, सुरेन्द्र चौहान, रामलखन यादव, सुबाष जैसवारा, अनिल यादव, देवनाथ यादव, कैलाश यादव, मुमताज अहमद, निशा यादव, ज्ञानेन्द्र कुमार, लल्लन तिवारी आदि ने बधाई दिया।

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार