भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर उन्हे लाभान्वित कराने का काम किया-बबिता जसरासरिया


            आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता जसरासरिया के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर कार्यालय पर नगर महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।जिलाध्यक्ष बबिता जसरासरिया ने कहाकि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर उन्हे लाभान्वित कराने का काम किया। महिला मोर्चा पार्टी की एक मजबूत कड़ी है। उन्होने कहाकि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की पुनः सरकार बनाने के लिए महिला मोर्चा पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेगी।
नगर महामंत्री अनिता सिंह ने कहाकि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विकास की नई इबारत लिख रहा है। पार्टी में महिलाओं को जोड़ने के लिए महिला मोर्चा काम कर रही है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा प्रत्येक बूथों पर पार्टी को मजबूत करेगी।
            इस अवसर पर निरूपमा पाठक, नीलम सिंह, दिशा सिंह, अर्चना गोलवारा, रेनू चौधरी, बन्दना गुप्ता, पूनम शर्मा, अनिता गौतम मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार