जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में पहुंचाये-डा. धर्मेन्द्र सिंह


        आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेहरू हाल के सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने आये मुख्य अतिथि गोरख प्रांत के अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह का कप्तानगंज में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष निखिल राय व महामंत्री किशन कृष्णा द्वारा जोरदार स्वागत किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने कहाकि युवा पार्टी के रीढ़ होते है। इन्हीं के बल पर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर सत्ता में आयेगी। चुनाव में कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में पहुंचाये ताकि लोगों को योजनाओं के बारे में पता चले और उसका लाभ मिले।
        स्वागत करने वालों में जिला मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय, सफीक सिद्धकी, अमन श्रीवास्तव, विवेक सिंह, शिवम मिश्रा, रंजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार