रमा मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर ने जागरूकता रैली निकाली

                आजमगढ़। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर बुधवार को रमा मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर से जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली हास्पिटल से निकलकर नरौली हाईडिल चौराहा, शारदा चौराहा, मातवरगंज, पुरानी कोतवाली, तकिया व भंवरनाथ होते हुए पुनः हास्पिटल पर आकर समाप्त हुई। इसके बाद विश्व हृदय दिवस के अवसर पर अस्पताल में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डा. पंकज कुमार शर्मा ने कहाकि वर्तमान जीवन शैली, गलत खानपान, मोटापा, तनाव, नशा अन्य कारणों से दुनियाभर में कई लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते है। इनमें से कई बीमारियां जानलेवा होती है। हृदय सम्बन्धित बीमारी भी इन्ही में से एक है। पहले यह बीमारी उम्रदराज लोगों में देखने को मिलती थी। अब यह कम उम्र के लोगों में भी हो जा रही है। हृदय सम्बन्धी बीमारियों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर वर्ष 29 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। उन्होने कहाकि भारत में हर पांचवा व्यक्ति दिल का मरीज है। हृदय रोग पूरे विश्व में एक गंभीर बीमारी के तौर पर है। लोगों को रेगुलर करवाना चाहिए, खानपान में सेहतमंद चीजों का सेवन करना चाहिए। जबतब पसीना न निकले तब तक व्यायाम करने की आवश्यकता है।डा. अमित कुमार सिंह ने कहाकि हमारे शरीर का अहमद हिस्स हृदय हैं अगर यह सही है तो आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। हृदय सम्बन्धी बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं में हृदय रोग संभावनाएं ज्यादा होती है। हमें ऐसी बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसलिए विश्व हृदय दिवस लोगों में यह भावना जागृत करता है कि वे हृदय के बीमारियों के प्रति सचेत रहे।
            इस अवसर पर डा. खुशबू सिंह,डा राघवेंद्र कुमार ,अजीत कुमार, अविनाश सिंह नागेंद्र मौर्य श्रीकांत मोनू सहित स्टाफ मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार

मेंहनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या