अपनी हार को सामने देख मानसिक संतुलन खोती जा रही है भाजपा-सुरेन्द्र सिंह


            आजमगढ़। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर आए दिन भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही अभद्र टिप्पणियों का आजमगढ़ कांग्रेस ने एतराज जताया है।
             उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा स्वतंत्रता सेनानी वशंज के प्रदेश  अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा भाजपा के नेता आए दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ऊपर जिस तरह से अभद्र टिप्पणियां कर रहे है। वे सभी अशोभनीय व निदनीय हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभाओं चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी हार को सामने देख भाजपा अपना मानसिक संतुलन खोती जा रही है।
        श्री सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले भाजपा नेता खुद महिलाओं का आये दिन अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ की राजनीति कर सता हासिल की थी और अपने अब तक के कार्यकाल तक जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने भाजपा नेताओं को चेताते हुए कहा है कि वे अपनी मान मर्यादा में रह कर ही बयानबाजी करे बरना इसका जवाब उन्ही की भाषा में दिया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार