उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर हर्ष

 

आज़मगढ़। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी छात्र जीवन से ही युवक कांग्रेस का झंडा बुलंद करने वाले डी ए वी पी जी कालेज के छात्र नेता रहें वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम अवध यादव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव मनोनीत किये जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर के प्रसन्नता का इजहार किये।
        अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक श्री अजय कुमार लल्लू जी और प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व का कांग्रेस जनों ने आभार व्यक्त किया। सूची में प्रदेश सचिव में जनपद आज़मगढ़ के मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी रामअवध यादव का नाम भी शामिल किया गया है। सूची भेजकर मनोनीत प्रदेश सचिव को जैसे ही सूचित किया गया लोग खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी । इस खुशी में शामिल अशोक सिंह, पप्पू सिंह, मोती यादव, रामवृक्ष यादव, सम्पत यादव, मगदीश यादव, इमरान अहमद, अभिषेक, केशव, सोनू पाल, कर्मराज यादव, रामअवध यादव, प्रमोद कुमार, अशोक यादव, अजीत, श्याम सुन्दर, धीरज, हरेंद्र यादव, राम सिंगार पाण्डेय, अमित पांडेय, रामविजय यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार