शिक्षा के दम पर ही आमजन का विकास हो सकता- डा मातबर मिश्र

यह सम्मान समारोह महज एक शुरूआत है -पंडित विशाल उपाध्याय

आजमगढ़। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से लालडिग्गी स्थित एक मैरिज हाल में सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। समारोह के आयोजक व मंडल अध्यक्ष पंडित विशाल उपाध्याय द्वारा शिक्षा क्षेत्र हेतु शिक्षाविद् डा मातबर मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष योगेश तिवारी सोनू ने चिकित्सा क्षेत्र हेतु डा शरद कुमार मिश्र को स्मृति स्वरूप भगवान परशुराम की प्रतिमा व अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया।सम्मान से अभिभूत डा मातबर मिश्र ने कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा के दम पर ही आमजन का विकास हो सकता हैं, मेरा सपना है जनपद के शत प्रतिशत युवा साक्षर होकर प्रदेश में आजमगढ़ को अव्वल स्थान पर पहचान दिलाये। किसी भी युवक को शिक्षण में कोई भी समस्या आयेगी तो उसके लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण के क्षेत्र में मुझे यह जो सम्मान मिला है उसके लिए आयोजक विशाल उपाध्याय का आभारी हूं।
डा शरद कुमार मिश्र ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों ने जिस तरह का रोल निभाया है वह अद्वितीय रहा है, उन्होंने अपील किया कि हम सभी को कोरोना के लिए सचेत और जागरूक रहकर इससे बचना है, उन्होंने सभी से मास्क को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील किया। पुरस्कार जिम्मेदारियों को बोध कराते है, इसके लिए परिषद की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
            आंगतुकों के प्रति आभार जताते हुए मंडल अध्यक्ष पंडित विशाल उपाध्याय ने कहा कि समाज में बहुतेरे लोग आमजन के लिए समर्पित रहते है, ऐसे लोगों का सम्मान करके अन्य लोगों को समाज के दायित्वों के प्रति आगे आना चाहिए। ताकि हमारे आस-पास के लोग उपेक्षित न रह सकें। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह महज एक शुरूआत है आगे भविष्य में वृहद पैमाने पर कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जायेगा। इसके बाद मंडल कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष पंडित विशाल उपाध्याय द्वारा किया गया। जिसमे श्री उपाध्याय ने संरक्षक डा पंकज मिश्र वात्सायन, संगठन मंत्री सुमित उपाध्याय, प्रचार प्रसार उप प्रमुख अभिवन उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष योगेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष उमेश चन्द्र पांडेय, मंडल मीडिया प्रभारी जगदम्बा उपाध्याय, मंच उद्घोषक एंकर अभय तिवारी सहित 16 पदों की घोषणा किया गया।
            इस अवसर पर पीयूष द्विवेदी, जीवन उपाध्याय, सुधांशु चतुर्वेदी, राघवेन्द्र पांडेय, अश्वनी उपाध्याय, रविश तिवारी अन्य शामिल रहे।



Comments

Popular posts from this blog

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार

मेंहनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या