पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि


मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश, पूर्व राज्यपाल स्व.अर्जुन सिंह की 81वी जयंती शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मासूम अंसारी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस दौरान आयोजित श्रद्धान्जलि सभा में स्व0अर्जुन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
        मासूम अंसारी ने कहा कि अर्जुन सिंह भारतीय राजनीति के एक महान योद्धा थे। एक कुशल संगठनकर्ता, कुशल प्रशासक एवं एक कुशल राजनेता थे। उनके द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में केन्द्रीय मंत्री के रूप में राज्यपाल के रूप में किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा में अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष अफसर खॉन, जिला कंाग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हंसनाथ तिवारी, जिला कांगे्रस कमेटी के महासचिव ब्रम्हानन्द पाण्डेय, नजीर अहमद, सइदुरहमान, तैयब खॉन, तारीक अजीज, अजीजुर्रहमान उर्फ खजांची, सनाउल्लाह,शाहिद अख्तर, मुहम्मद इब्राहिम, शहबाज नदीम,तुफैल अहमद, मुजफ्फर अली, इकलाक अहमद, सालिम, साकिर खान, डा.रामप्रताप यादव आदि लोग उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार