जनपद में ऐसे शॉपिंग मॉल का होना बहुत जरूरी है -पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चन्द्र


आज़मगढ़। शहर स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे पर मैक्स शॉपिंग मॉल का उद्धघाटन पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे ने फीता काटकर एंव दीप प्रज्वलित कर कहा कि जनपद में ऐसे शॉपिंग मॉल का होना बहुत जरूरी है जिससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। जिन लोगों को मैक्स का सामान लेने के लिए अन्य महानगरों में जाना पड़ता था। अब वही सुविधा आप के जनपद आज़मगढ़ में मिलेगी और इससे उद्योग को और गति मिलेगी।
इस मौके पर आर-के टावर के चेयरमैन हाजी रिज़वान अहमद ने बताया कि मैक्स शॉपिंग मॉल पिछले कई सालों से देश मे अपनी सेवा दे रहा है।और उन्होंने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
        इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक नफीस अहमद,हाजी रिज़वान अहमद,शमशाद अहमद, मो-साजिद,सादिक ,तारिक,साबिर,बच्चन प्रधान, अल्ताफ जैसे जिले के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार