पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया


आजमगढ़ । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट भवन के कक्षा संख्या 48 में स्थापित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि कन्ट्रोल रूम में कम्प्यूटर व्यवस्था को तत्काल सक्रिय कराना सुनिश्चित करें।
        जिलाधिकारी ने बताया कि कन्ट्रोल रूम में विकास खण्डवार दूरभाष नम्बर स्थापित किये गये हैं। उन्होने बताया कि विकास खण्ड रानी की सराय व तहबरपुर हेतु 05462-227021, मिर्जापुर व मुहम्मदपुर हेतु 05462-227022, पल्हनी व लालगंज हेतु 05462-227023, ठेकमा व तरवां हेतु 05462-227024, मेंहनगर व जहानागंज हेतु 05462-227025, सठियांव व बिलरियागंज हेतु 05462-227026, अजमतगढ़ व महराजगंज हेतु 05462-227027, हरैया व फूलपुर हेतु 05462-227028, पवई व मार्टीनगंज हेतु 05462-227029, कोयलसा व अतरौलिया हेतु 05462-227030 तथा विकास खण्ड अहिरौला व पल्हना हेतु-05462-227031 दूरभाष नम्बर स्थापित किया गया है। उन्होने कहा कि निर्वाचन के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या या जानकारी के सम्बन्ध में उक्त दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क स्थापित कर सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार