जल निगम के 45 कर्मचारियों का होगा समायोजन


            आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश जल निगम के कुछ कर्मियों को शासन स्तर से पंचायती राज विभाग और नगर निकायों में समायोजित करने का फैसला ले लिया गया है। जिसमें जिले के 45 कर्मचारी भी हैं, जिनका विभाग बदल जाएगा। विभाग बदलने पर वे पंचायत कर्मी कहे जाएंगे। जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शासन के इस फैसले के बाद इन कर्मचारियों की धुकधुकी बढ़ गई है। अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों की सूची शासन को भेज दी गई है। जलनिगम के जिन कर्मचारियों की सूची भेजी गई है, उसमें बिल लिपिक, फिटर, पंप चालक प्रथम व द्वितीय, वर्क एजेंट, हैंडपंप मैकेनिक, सफाई कर्मचारी, चैकीदार, रनर आदि शामिल हैं। खास बात यह है कि जलनिगम के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और जूनियर इंजीनियर दूसरे विभाग में समाहित नहीं होंगे। इधर, शासन के आदेश के बाद जलनिगम कर्मचारियों में सुगबुगाहाट शुरू हो गई है।


Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार