धूमधाम से मनाया गया प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव का जन्म दिन


लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से लखनऊ में मनाया। कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने उनके सुखद व दीर्घ जीवन की कामना की। इस मौके पर शिवपाल सिंह ने केक काटा और कार्यकर्ताओं को खिलाया।बता दें कि शिवपाल यादव पहले ही कह चुके हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही गठबंधन किया जाएगा, नहीं तो हम अकेले ही चुनाव में जाएंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी में प्रसपा के विलय से साफ इंकार किया। हालांकि, अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अलग-अलग पार्टियों ने अपनी मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। अपने जन्मदिन के मौके पर शिवपाल ने साड़ियां बांट कर इस दिन को खास बनाया। शिवपाल सिंह यादव सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर थे और उनकी पहचान एक कद्दावर मंत्री की रही।


Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार