पत्रकार के माता के ब्रह्मभोज में शामिल हुये प्रसपा के महासचिव रामदर्शन यादव


आजमगढ़। पत्रकार वासदेव कुमार के माता के निधन को आज 13 दिन पूरे होने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए परिवार की तरफ से शांति पाठ ब्रह्मभोज का आयोजित किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्तियों सहित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव तथा मण्डल प्रभारी रामदर्शन यादव के साथ प्रसपा के आजमगढ़ जिला कोषाध्यक्ष मनीष यादव ने शामिल होकर मृत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 
        हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार किसी दिवंगत आत्मा की शांति के मृत्यु के तेरहवें दिन शांति पाठ आयोजित ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाता है जो दिनांक 02.01.2021 को पत्रकार वासदेव कुमार के परिवार द्वारा सम्पन्न हुआ। जिसमें शहर गणमान्य व्यक्ति तथा पत्रकारों ने उपस्थित होकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव तथा कोषाध्यक्ष मनीष यादव भी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मृत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। 

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार