कोतवाली महराजगंज का टाप टेन अपराधी पुलिस मुठभेड़ में अवैध असलहा,कारतूस के साथ गिरफ्तार

           आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद  प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवमं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में आज दिनांक 25.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक महराजगंज श्री नन्द कुमार तिवारी के नेतृत्व में उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा भैरवबाबा तिराहा के पास थाना के टाप-10 अपराधी सोनू राम पुत्र मोहन राम ग्राम उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को वाहन चेकिंग के दौरान हल्की मुठभेड़ के बाद एक अदद तमंचा 315 बोर,एक अदद जिन्दा एवं एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ समय 11 बजे गिरफ्तार किया गया है । चेकिंग स्थल पर पुछताछ हेतु रोकने पर अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से अवैध असलहे से फायर किया गया । पुलिस पार्टी द्वारा अपने प्रशिक्षण एवं अनुभव के आधार पर अपना बचाव करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त इससे पहले भी अवैध असलहा रखने,मारपीट,जानलेवा हमला,चोरी,अपमिश्रित शराब एव एनडीपीएस रखने/बेचने के मामले में जेल जा चुका है । 

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार