दीदारंगज पुलिस द्वारा 30 शीशी अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


         
          आजमगढ । पुलिस अधीक्षक  प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण,विक्री,परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन में दिनांक 20.07.2020 को उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराही का0 बृजेश यादव व का0 रिन्कू कन्नौजिया के चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के फूलेश तिराहे पर मौजूद था इसी दौरान सूघरपुर की ओर से एक व्यक्ति अपने हाथ में झोला लिये फूलेश तिराहे  की ओर आ रहा था कि हम पुलिस वालो को देखकर वापस जाने लगा उसे टोकते हुए रुकने को कहा गया तो भागने का प्रयास करने लगा कि हमराही कर्म0गण की मदद से दौड़ कर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग उसे समय 09.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर तलाशी में झोले से 30 शीशी अवैध देशी शराब बरामद किया गया । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रामाज्ञा राजभर पुत्र बृजलाल राजभर निवासी फूलेश थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- मु0अ0स0 116/20 धारा  60 आबाकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

Comments