प्रेषित सैम्पल्स में से 25 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा


            आजमगढ़। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 25 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें 01 व्यक्ति जोरीनामी पल्हनी,   01 व्यक्ति बासीपुर रानी की सराय, 01 व्यक्ति शारदा मैरिज हॉल के सामने भंवरनाथ हरैया ब्लॉक पल्हनी,  03 व्यक्ति पुलिस लाइन आजमगढ़,  02 व्यक्ति पूरा दीवान मुबारकपुर,  02 व्यक्ति नूरपुर मुबारकपुर,  02 व्यक्ति बेलइसा पल्हनी, 03 व्यक्ति परमानपुर पल्हनी, 02 व्यक्ति टैक्सी स्टैंड कप्तानगंज रोड अहिरौला, 01 व्यक्ति  बड़औना लालगंज, 03 व्यक्ति निजामाबाद रानी की सराय, 01 व्यक्ति सदर बाजार अतरौलिया, 02  व्यक्ति दोस्तपुर सरायमीर, एवं 01 व्यक्ति 20वी वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के रहने वाले हैं।  
         सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त  कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। कुल एक्टिव केस एवं स्वस्थ केस की सूचना प्राप्त होने पर भेजी जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार