सिधारी पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर  त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व स0पु0अ0 /क्षेत्रधिकारी नगर इलामारन के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्र मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 89/20 धारा 376/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ से संबंधित वांछित अभि0 पंकज यादव पुत्र राजेन्द्र यादव सा0 जिरिकपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ अपने घर  पर मौजूद है जो कही जाने के फिराक मे है । मुखबिर खास की बात को विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान के साथ उक्त मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्त पंकज यादव पुत्र राजेन्द्र यादव सा0 जिरिकपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को अपराध का बोध कराते हुये समय 10.15 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।  

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार