जनपद में 5 कोरोना मरीजों की मृत्यु -मुख्य चिकित्साधिकारी ए.के. मिश्र

         आजमगढ़ ।  मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि  कोट किला सदर आजमगढ़ का रहने वाला व्यक्ति जो कोरोना पॉजिटिव  था ,जिसकी उम्र 60 वर्ष थी वह किडनी बीमारी से ग्रसित है जिसके इलाज के लिए चक्रपानपुर पीजीआई आजमगढ़ में भर्ती कराया गया था। 12 जून 2020 को उसके उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रयागराज को भेजा गया जिसमें आज दोपहर 12:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 166 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 40 एक्टिव केस हैं, 120 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 06 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। 
       इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 166 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 41 एक्टिव केस हैं, 120 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 05 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
         
उन्होने बताया कि कुल 41 एक्टिव केस में से 28 मरीज को एल-1 अस्पताल (महामृत्युंजय डेण्टल कालेज इटौरा, आजमगढ़), 11 मरीज को एल-3 (पीजीआई चक्रपानपुर) में भर्ती कराकर ईलाज किया जा रहा है तथा 01 कोरोना पाजीटिव मरीज को बीएचयू तथा 01 मरीज मेडिकल कालेज प्रयागराज में ईलाज के लिए रेफर किया गया है। 

Comments