नोडल अधिकारी द्वारा सगड़ी तहसील स्थित रामनरेश पीजी कॉलेज अजमतगढ़ का निरीक्षण किया गया
आजमगढ़। निरीक्षण के दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी सगड़ी एवं नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा उपस्थित मिले। नोडल अधिकारी द्वारा आश्रय स्थल पर साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन एवं कम्युनिटी किचन की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। मौके पर कोई भी प्रवासी क्वारंटाइन नहीं पाया गया।
आजमगढ़। उप जिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शिनी द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रेन आने वाली है, जिसके माध्यम से प्रवासी लोगों को आना है, उनके आने के पूर्व आश्रय स्थल को सैनिटाइज एवं पूरी व्यवस्था चाक-चैबंद की जा रही है।
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा तहसील सदर के अन्तर्गत सेमफोर्र्ड फ्यूचरिस्टिक पब्लिक स्कूल पटवध में बनाये गये आश्रय स्थलध्शेल्टर होम का निरीक्षण किया गया। जहां पर संदिग्ध 12 प्रवासी क्वारंटाइन किए गए थे, जिनके नमूने जांच हेतु भेजे गए है। उनसे पूछताछ करने पर व्यवस्था के बारे में संतोषजनक उत्तर प्राप्त हुआ। कमरों में पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में की गई थी।
एक प्रवासी मजदूर द्वारा अवगत कराया गया कि उसे गठिया से संबंधित कुछ समस्याएं हैं। जिस पर नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए की इनके समुचित ईलाज की व्यवस्था तत्काल किया जाय। डीआईजी सुभाष चन्द्र दूबे ने निर्देश दिया कि चेक पोस्टों पर व्यवस्था इस प्रकार बनाई जाय कि वहाॅं अफरा तफरी का माहौल न पैदा होने पाये। डीआईजी दूबे ने यह भी कहा कि यदि दूसरे जनपदों के अधिकारियों के स्तर पर सहयोग में कमी पाई जाती है तो मण्डलायुक्त को एवं उन्हें फौरन अवगत कराया जाये ताकि अप्रवासी मजदूरी को पैदल चलने से बचाते हुए सुचारु रूप से उनके गंतव्य स्थल तक पहुॅंचाय जा सके। उन्होंने पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह को निर्देश दिया कि सभी चेकपोस्ट पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही उच्च स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लागाई जाय। डीआईजी ने कहा कि गैर जनपद के जो मजदूर जनपद में आ गये हैं उनके भोजन, पानी की व्यवस्था के साथ ही उन्हें तुरन्त सम्बन्धित जनपद को भेजा जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर आयुक्त वंशबहादुर वर्मा, अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह व जीपी गुप्ता, सीआरओ हरीशंकर, एएसपी ईला मारन जी, एसपी ट्रैफिक तारिक मुहम्मद, अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह, एआरटीओ डा. आरएन चैधरी, उपजिलाधिकारी सदर रावेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment