फन्दे पर लटकती मिली विवाहिता व बेटे की लाश

         
             दीदारगंज/आजमगढ़।  दीदारगंज थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में रविवार की सुबह घर में एक ही फंदे पर मां और एक साल के मासूम बेटे की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय परिवार के लोग कहीं बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हें जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ फूलपुर और एसओ दीदारगंज मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। महिला के घर वाले जहां आत्महत्या बता रहे, वहीं मायके वाले दहेज के लिए हत्याकर लाश लटकाने का आरोप लगा रहे। पुलिस मां-बेटे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। 
          मृत महिला गुंजन (24) पत्नी विकास यादव और उसका एक साल का बेटा आर्यन था। यह रंजना दीदारगंज थाने के धरहरा गांव की रहने वाली थी। उसका मायका जौनपुर जिले के खुटहन थाने के बनुवाडीह गांव में था। वह शिवचंद यादव की बेटी थी। गुंजन की शादी विकास से होने के बाद वह एक बच्चे की मां बनी थी। उसके परिवार में पति के अलावा उसकी सास प्रमीला देवी और ससुर रामअचल थे। विकास यादव आटोरिक्शा चलाता है। जबकि ससुर रामअचल एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। गुंजन और विकास के बीच अक्सर दहेज को लेकर विवाद होता था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। रविवार की सुबह रामअचल ईंट भट्ठे पर काम करने चला गया। जबकि सास प्रमीला देवी किसी के घर गई हुई थी। पति विकास बाहर था। यह लोग जब घर वापस लौटे तो अंदर कमरे में गुंजन और बेटे आर्यन की लाश एक ही फंदे से लटकी हुई थी। रंजना का पूरा पैर जमीन को स्पर्श कर रहा था। घटना के बाद परिवार के लोग शोर मचाए तो अन्य लोगों को जानकारी हुई। इस दौरान मायके वाले भी पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मृतका का भी भाई अनिल कर यादव ने तहरीर  देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गुंजन की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है । सीओ ने बताया कि रंजना के पति और सास, ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही।

Comments

Popular posts from this blog

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार

मेंहनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या