आरोग्य सेतु ऐप को अधिक से अधिक लोग डाउनलोड करें-जिलाधिकारी

आजमगढ़ । जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने जनपद के सभी आम जनमानस से अपील किया है कि आरोग्य सेतु ऐप को अधिक से अधिक लोग डाउनलोड करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने बीएसए एवं डीआईओएस को निर्देश दिये कि शिक्षकों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करें तथा ये शिक्षक 20-20 अभिभावकों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को भी आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करें। 
        जिलाधिकारी ने बताया है कि  Aarogya Setu App  भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है, और इसका उद्देश्य कोरोना वायरस और कोविड-19 से लोगों को अवगत कराना है। यह ऐप बल्यूटूथ, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस तकनीक पर कार्य करता है। आरोग्य सेत् ऐप को आइओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफाम्र्स पर लांच किया गया है। लोग इस ऐप को आइओएस एप-स्टोर या प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। कोरोना से सम्बंधित, आईसीएमआर, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली सूचना, निर्देश व कोरोना से बचाव के तरीके एप पर त्वरित रूप से उपलब्ध रहेगी। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्तियों के आस-पास रहा है तो यह एप यह जानकारी भी देगा। एक में एक सेल्फ असेसमेंट टेस्ट उपलब्ध है, टेस्ट में पूछे गए प्रश्नो के सही-सही उत्तर देने पर यह उस व्यक्ति को संक्रमण के स्तर की जानकारी और जोखिम के आंकलन की जानकारी देगा। इस एप पर कोरोना से संबंधित सुरक्षा उपाय क्या करें क्या ना करें। आपका व्यक्तिगत स्वास्थ्य, वीडियो, फोटो और अपडेट जानकारियां एप पर मौजूद रहेंगी। यह एप कोरोना वायरस से सम्बंधित सवालों के अथेन्टिक उत्तर देता है, इसके साथ ही कोई व्यक्ति जान सकता है कि उसका कोरोना वायरस से रिस्क कितना है। यदि आपने पिछले दिनों कोई विदेश यात्रा की है तो यह एप आईसीएमआर के डेटाबेस से संदिग्धों से आपके संक्रमण की जानकारी देगा। इसके अलावा आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों के लिंक आरोग्य सेतु एप पर जाकर देख सकते हैं। एप का फायदा लेने के लिए समय-समय पर उसे खोल कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर सकते हैं। जैसे-जैसे अधिक से अधिक लोक इसका उपयोग करेंगे, इसकी प्रभावशीलता बढ़ेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार

मेंहनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या