आजमगढ़ । गैंगस्टर के मुकदमे में फरार सूदखोर अरुण यादव पर पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करने के साथ ही शिकंजा कसने में लग गयी है। तहसीलदार की मौजूदगी में पांच ट्रक व एक बोलेरो कुर्क कर लिया। इस प्रकार अरुण की कुर्क की गई अब तक 10 वाहनों की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 17 लाख 61 हजार रुपये तक जा पहुंची है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी अरुण यादव सूद का अवैध रूप से कारोबार करता है। उसके ऊपर इलाके के दर्जनों लोगों को सूद पर रुपये देकर उनकी जमीन व मकान जबरन बैनामा कराने का आरोप है। आरोपित अरुण से पीड़ित लगभग तीन दर्जन लोगों ने कुछ वर्ष पूर्व तत्कालीक एसपी बबलू कुमार से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र दिया था। उसके बाद पुलिस ने बबलू के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने अरुण यादव के खिलाफ गैंगस्टर की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उसकी चल-संपत्ति को कुर्क करने कवायद शुरू कर दी। ...
Popular posts from this blog
मेंहनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास चुनावी रंजिश को लेकर तेरही से लौट रहे युवक की हत्या कर दी गई। गांव के बाहर सड़क के किनारे शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय। मृतक की पुत्री ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। घटना के बाद से पुलिस जांच में जुटी हैं। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पट्टी पुरवा निवासी 48 वर्षीय प्रेम सरोज उर्फ प्रदीप पुत्र स्व.चन्नर की बुधवार की शाम गांव में एक तेरही भोज में गया था। गांव के कुछ लोगों ने प्रधानी चुनाव की चर्चा हुई। दूसरे पक्ष के लोगों ने हार जीत व वोट देने को लेकर विवाद हो गया। एक दूसरे ने देख लेने की धमकी दी। गांव के लोगों का कहना है प्रेम सरोज विवाद के बाद बिना खाना खाए ही निकल गया। उसके पिछे विपक्षी भी निकल गए। देर रात तक प्रेम सरोज घर नहीं पहुंचा। काफी देर होने पर प्रेम की पत्नी व बेटी उसे तलाश कर रही थी। गांव के लोगों ने विवाद की जानकारी दी। दोनो महिलाए तलाश कर...
लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार
आजमगढ़ । दिनांक 31.07.2020 को श्री रामनगीना पुत्र मेवाराम ग्राम सरगहा सागर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर तहरीर दी की दिनांक 26.07.2020 को मेरी लड़की शौच के लिए बाहर खेत में गई थी जहाँ पर गाँव के चन्दन सिंह पुत्र गुलाब सिंह, परविन्दर यादव पुत्र अयोध्या यादव व झीनक मौर्य पुत्र श्याम देव मौर्य द्वारा मेरी लड़की का वीडियो बनाया गया व मेरी लड़की के साथ छेडखानी की गई । वादी के तहरीर का आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 143/2020 धारा 354 भादवि व 3(2)5क SC/ST ACT दिनांक 31.7.20 को पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में दिनांकः 07.08.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा मय फोर्स त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। । दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 143/2020 धारा 354 भादवि व 3(2)5क SC/ST Act था...

Comments
Post a Comment