अवैध कब्जेदारों के आवास पर नोटिस चस्पा

आजमगढ़। पुरानी जेल के पीछे कांशीराम शहरी गरीब आवास कालोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। कई बार नोटिस देने के बाद भी आवास न खाली करने पर नोटिस चस्पा किया गया। चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के अंदर खाली नहीं किया गया तो पुलिस बल के साथ बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।
    पीओ डूडा अरविद पांडेय ने बताया कि कालोनी में काफी संख्या में लोग अवैध रूप से रह रहे थे। डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने सत्यापन के बाद ऐसे लोगों को बेदखल कर दिया, जबकि कई आवासों में ताला बंद होने के कारण, उन्हें कई बार नोटिस जारी किया गया था। खाली न होने से पात्र लाभार्थियों को आवंटित नहीं हो पा रहा है। जिन अपात्र लोगों के आवासों पर नोटिस चस्पा किया गया है उनमें लालचंद, शब्बानो, अर्जुन भारती, कमरुन्निशा, अजीजा, रामबचन, विनोद, शब्बेनूर, अहमदी, कमलावती, तस्नीम, सम्हारू, अनीता आदि शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मेंहनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार