सोनाली का सम्मान

गंभीरवन की सोनाली सिंह ने गुवाहाटी आसाम में कांस्य पदक जीतकर नारी
सशक्तीकरण की मिसाल पेश की है और जिले का मान बढ़ाया 
आजमगढ़। खेलो इंडिया 2020 यूथ गेम के बैडमिटन में गंभीरवन की सोनाली सिंह ने गुवाहाटी, आसाम में कांस्य पदक जीतकर नारी सशक्तीकरण की मिसाल पेश की है। पदक जीतकर जिले व देश का मान बढ़ाने वालीं युवा बैडमिटन खिलाड़ी को शुक्रवार को शहर के हीरापट्टी स्थित सामाजिक संगठन महिला मंडल के कार्यालय में सम्मानित किया। महिलाओं ने कहा कि खेल के क्षेत्र में पदक जीतकर सोनाली सिंह ने जिले का नाम रोशन किया है। आज यह अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई हैं। आह्वान किया कि अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ाई के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। पूनम सिंह, सुमन सिंह, अर्चना बरनवाल, अनीता उपाध्याय, अर्चना तिवारी, सविता बरनवाल, अंजू श्रीवास्तव, बबिता राय, भारती सिंह, अर्चना सिंह थीं।

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार