डीआइजी सुभाष चंद्र दुबे ने रविवार की देर शाम सिधारी व मुबारकपुर थाने का निरीक्षण किया

निरीक्षण करते हुये डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे 

          आजमगढ़ । डीआइजी सुभाष चंद्र दुबे ने रविवार की देर शाम सिधारी व मुबारकपुर थाने का निरीक्षण किया और इस दौरान थानों को मालखाना बनते देख भड़क गए। थाना परिसर में मौजूद मुकदमा से संबंधित वाहनों व सामानों के निस्तारण का निर्देश दिया।

         डीआइजी ने सर्वप्रथम सिधारी थाने का निरीक्षण किया। एक-एक रजिस्टर का रख-रखाव, सफाई आदि को भी देखा। इसके बाद वे मुबारकपुर थाने पहुंचे। थाना परिसर के साथ ही मेस, हवालात, बैरक व कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों थानों पर गंदगी मिली तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई का आदेश दिया। इसी के साथ ही वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण का भी निर्देश दिया। थाने के अभिलेख व रजिस्टर को सुव्यवस्थित तरीके से रखने को कहा। सिधारी क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए दुराचार के वांछित आरोपित की चौबीस घंटे के अंदर हुई गिरफ्तारी पर डीआइजी ने इंस्पेक्टर विनय कुमार मिश्र को पुरस्कार देने की घोषणा की। डीआइजी के निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में खलबली मची हुई थी।

Comments

Popular posts from this blog

वंचित की आवाज बुलन्द करने में ही मेंरे जीवन की सार्थकता है-अरूण कुमार

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार