आज़मगढ़ । मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी व डीआईजी सुभाष चन्द्र दूबे ने मंगलवार को तहसील बूढ़नपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आमजन से उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही 10 मामलों का निस्तारण भी किया। मण्डलायुक्त श्रीमती त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 141 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गये थे, जिसमें राजस्व के 53, पुलिस के 40, विकास के 15 तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित थे। मण्डलायुक्त ने अनिस्तारित प्रार्थना पत्रों के समयवद्ध निस्तारण का निर्देश देते हुए सम्बन्धित विभागों को हस्तान्तरित किया, जबकि ग्राम सभा की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराये जाने सम्बन्धी प्रार्थना पत्र पर मण्डलायुक्त ने अपने स्तर से जॉंच कर कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र को अपने पास सुरक्षित रखा। गत सम्पूर्ण समाधान दिवस के अनिस्तारित प्रकरणों की जानकारी करने पर अवगत कराया गया कि गत 18 फरवरी को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के 5 प्रकरण लम्बित हैं, जिसमें पुलिस विभाग के स्तर पर 4 एवं एलडीएम स्तर पर एक प्रकरण शामिल हैं। इस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस क...
Comments
Post a Comment