बलिया लखीमपुर खीरी को छोड़कर असंख्य समाज पार्टी ने भंग की प्रदेश कार्यकारिणी

            लखनऊ। असंख्य समाज पार्टी के उत्तर के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी बलिया लखीमपुर खीरी जनपद को छोड़़कर तत्कालिक प्रभाव से उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव ने भंग कर दिया है।
    उन्होंने कहा कि पार्टी के बलिया, लखीमपुर खीरी को छोड़कर अन्य जिलों के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी की अर्कण्यमता को देखते हुये पार्टी हित में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्दी ही भंग किये जिलों में नये पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर दी जायेगीं। श्री बृजपाल ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी पार्टी हितों से ऊपर नहीं है। उन्हें तमाम जिलों में यह शिकायत मिल रही थी कि असंख्य समाज पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, जिसके चलते उनकों यह फेसला लेना पड़ा। एक सवाल के जबाव में श्री बृजपाल यादव ने कहा कि असंख्य समाज पार्टी 2022 के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन ही नहीं करेगी बल्कि गठबंधन के माध्यम से सरकार भी बनायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार