उन्नाव कांड को लेकर सपा सड़क पर

आजमगढ़। उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाने की घटना के विरोध में आज को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कलेक्ट्रेट चौराहे पर सांकेतिक रूप से जाम कर धरना दिया। इसके बाद आरोपितों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर तख्ती पर लिखे नारे के साथ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान योगी सरकार इस्तीफा दें के नारे भी लगाए जा रहे थे। चेतावनी दी कि अगर दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रुकीं तो सपाई सड़क से संसद तक संघर्ष करने को बाध्य होंगे।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि उन्नाव में पीड़िता को रास्ते में पकड़कर तेल छिड़कर जला दिया गया। रात्रि में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों में शासन व पुलिस का भय खत्म हो गया है। राजेश यादव ने कहा कि अपराधी उत्तर प्रदेश में खुलेआम घूम रहे हैं अपराधियों को भाजपा के नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। पुलिस गरीबों से नाजायज तरीके से पैसा लूट रही है। हत्याए, बलात्कार छिनैती, लूट आम बात हो गयी है। 
समाजवादी के सैकड़ों कायकर्ताओं ने सरकार निन्दा करते हुये कहा कि यदि समय रहते हुये सरकार अपराधियों पर लगाम नहीं लगाती है तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने को बाध्य होगी। 

Comments