Posts

जिलाधिकारी ने राजकीय नलकुप का किया उद्घाटन

Image
आजमगढ़ जनपद में विकास खण्ड अजमतगढ़ के भुवनावुजुर्ग व विकास खण्ड महराजगंज के केदसना विश्वनाथ पुर में  पूर्ण हुए राजकीय नलकुप का जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा विकास खण्ड के भुवनाबुजुर्ग में फीता काटकर उद्घाटन किया एवं बटन दबाकर संचालन भी किया गया मौके पर किसानों की समस्याओं को जाना जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार कृषि कार्य में किसानों का सहयोग करने के लिए कृत संकल्पित है जिसके लिए आज जनपद के सगड़ी तहसील के महराजगंज व अजमतगढ़ ब्लाकों के 2 गांव में सिंचाई सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नलकूप खंड की मदद से 2 नलकूपों को बटन दबाकर संचालित किया। इन क्षेत्रों में सिंचाई कार्य के लिए लंबे समय से सिंचाई संसाधन का अभाव था किसानों की मांग को देखते हुए विभाग ने नलकूप का निर्माण कराया जिलाधिकारी द्वारा नलकूपों के संचालन से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल गए इस अवसर पर नलकूप विभाग के एससी एसपी सिंह सहायक अभियंता राम शिरोमणि अवर अभियंता संजीव कुमार  तहसीलदार सगड़ी हेमन्त गुप्ता कोतवाल गजानन चैबे ग्राम प्रधान व अन्य गणमान्य व्यक्ति सहित गांव के किसान उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने किया पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ

Image
    आजमगढ़ । बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार अभियान के तहत 8 मार्च 2020 से 22 मार्च 2020 तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट के पास पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ किया गया। इसी के साथ जिलाधिकारी द्वारा पोषण रैली को हरी झंण्डी दिखा कर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो द्वारा सैमध्मैम बच्चों का चिन्हीकरण, किशोरियों में एनीमिया की पहचान, जन्म से 6 वर्ष आयु के बच्चों एवं नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, स्वच्छता एवं पोषण पर परामर्श, 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों का गृह भ्रमण, समस्त गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का गृह भ्रमण, पखवाड़े के दौरान प्रत्येक ग्राम मंे रेसिपी प्रदर्शन, पोषण रैली, पोषण चैपाल, पोषण वाटिका, युवाओं द्वारा पोषण पखवाड़े का प्रचार-प्रसार, गोष्ठी किया जायेगा एवं ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में पोषण चैपाल के माध्यम से स्वच्छता पोषण पर चर्चा किया जायेगा। उन्होने बताया कि पोषण अभियान को कन्वर्जेन्स विभाग के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास, उद्यान विभाग एवं यु...

हुड़दगंई करते 10 व्यक्ति गिरफ्तार

Image
आजमगढ़। दीदारगंज थानान्तर्गत आज आठ लोगांे को हुड़दगंई करने के के आरोप में थानाध्यक्ष हमराहियों के द्वारा सूचना पर पल्थी बाजार पहुँचे जहाँ अभियुक्तगण रामदुलार पुत्र गोवर्धन साकिन कुशलगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, रामजग पुत्र गोवर्धन साकिन कुशलगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, राजमन यादव पुत्र पलकधारी साकिन करूई थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, सम्पत्त पुत्र बुच्चन साकिन बस्तीकपूरी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, रविन्द्र मौर्य पुत्र सूर्यभान मौर्य साकिन अमरेथू थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, अरूण कुमार पुत्र इन्द्रमणि साकिन अमरेथू थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, अर्जून पुत्र रामदवर साकिन बनगांव मार्टिनगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ , टाइगर पुत्र राजेश साकिन, बनगांव मार्टिनगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, राहुल पुत्र रामकुमार सा0 कुशलगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, ऋषिवंश पुत्र रामजग सा0 कुशलगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उपरोक्त लोग हुड़दगंई कर रहे थे जिससे शान्ति भंग होने की प्रबल सम्भावना व आगामी होली त्योहार के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपरोक्त लोगो को मौके पर काफी समझाबुझाकर विवाद समाप्त करने का प्र...

पुलिस की सक्रियता से दो महिला वारण्टी गिरफ्तार

Image
        आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित, वारण्टी अभियुक्तो के विरुद्ध गिरफ्तारी सम्बन्धित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक फूलपुर आजमगढ़ के नेतृत्व में मै थानाध्यक्ष मय हमराहियान के थाना क्षेत्र में मामूर था कि जरिये मुखबीर खास ने सूचना दिया कि थाना हाजा के मु0अ0सं0 44ध्20 धारा 147, 323, 504, 304 भादवि से सम्बन्धित से अभियुक्तागण मार्टीनगंज टैक्सी स्टैण्ड पर मौजूद है कही जाने के फिराक में है, यदि जल्दी किया जाय तो पकडी जा सकती हैं, कि मै थानाध्यक्ष मय हमराहियान के मार्टीनगंज टैक्सी स्टैण्ड पर पहुँच कर महिला आरक्षियों द्वारा उक्त दोनो महिलाओ को गिरफ्तार किया गया तथा उनका नाम पता पूछा गया तो दोनो ने अपना नाम सरेमा पत्नी जगदीश व ज्ञान्ती पत्नी सुरेश साकिनान ग्राम बस्ती कपूरी थाना दीदारगंज, आजमगढ़ बताया कि कारण गिरफ्तारी बताते हुए उक्त दोनो महिला अभियुक्ता गण को महिला आरक्षियों द्वारा समय 8.05 बजे बजाप्ता बकायदा गिरफ्तार किया गया । 

बदमाशों की गोली से प्रधान घायल, हालत गम्भीर

Image
            आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव में शनिवार की रात दुकान बंद कर रहे ग्राम प्रधान को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली से घायल प्रधान की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल से रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से तमंचा व कारतूस बरामद किया।             क्षेत्र के मुरादाबाद गांव निवासी व ग्राम प्रधान मोनू यादव (35) की दिलौरी बाजार में किराने की दुकान है। वे शनिवार की रात लगभग पौने आठ बजे दुकान बंद कर रहे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने पीटना शुरू कर दिया। मोनू ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद साहस का परिचय देते हुए मोनू घायलावस्था में ही जान बचाने के लिए शेर मचाते हुए बगल की दुकान पर पहुंचे। ग्रामीण जब तक आते कि दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। भागते समय एक बदमाश का तमंचा व कारतूस मौके पर ही गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर रानी की सराय थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर केशव प्रसाद द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर तमंचा व कारतूस कब्जे म...

10 लीटर कच्ची शराब नाजायज के साथ एक गिरफ्तार

Image
          आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा शराब एवं शराबियों के  विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर तथा  सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज को उपनिरीक्षक रहीमुद्दीन मय हमराहियान द्वारा एक नफर अभियुक्त नफीस अहमद पुत्र मन्जुर अहमद साकिन सोफीगढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को मय 10 लीटर कच्ची देशी शराब नाजायज के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर सुसुंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुये चालान किया गया।           पुलिस के अनुसार को उपनिरीक्षक रहिमुद्दीन मय देखभाल क्षेत्र कस्बा निजामाबाद मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति जरिकैन मे कच्ची शराब लेकर रशीदगंज की तरफ से शेरपुर तिराहा की ओर जा रहा है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है कि इस सूचना पर विश्वास करके उपनिरीक्षक मय हमराह  मौके से प्रस्थान कर शेरपुर तिराहा के पास पहुँचकर छिपकर बैठ गये कि थोड़ी ही देर मे एक व्यक्ति रशीदगंज की ओर से आता दिखाई दिया कि मुखबिर  द्वारा इसारा ...

डकैती की योजना बनाते पुलिस मुठभेंड में 5 बदमाश गिरफ्तार

Image
          आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के निर्देशन मे व पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण मे शातिर लूटेरो/डकैतो के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम मे तरवां थाना अन्तर्गत कंचनपुर बाजार स्थित सत्यम सुन्दरम ज्वेलर्स की दुकान की लुट/डकैती की योजना व कर्मी,चिरैयाकोट मऊ मे चन्दन यादव की ग्राहक सेवा केन्द्र को लूट/डकैती की योजना को पुलिस ने विफल करने मे कामयाबी हासिल की है।         थाना तरवां प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक गोपाल सिंह, चौकी प्रभारी बोगरिया शिव भंजन प्रसाद व क्राईम ब्रांच के का0 अवधेश सिंह व का0 अभिमीत तिवारी के साथ चतुरगंज तिराहे पर थे कि मुखबीर खास द्वारा सूचना मिला कि कम्हरिया गांव स्थित मां सन्तोषी मन्दिर के निर्माणधीन भवन मे कुछ अपराधी लूट/डकैती की योजना कर रहे है। इस सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची, पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में मुड़भेड के दौरान 0...