शादी के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के 03 आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़़। फूलपुर पुलिस ने शादी के नाम पर फर्जी दस्तावेत तैयार करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त समाचार के अनुसार वादिनी मुकदमा अस्मा परवीन सा0 बक्सपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी के पति को शादी शुदा जानते हुए भी बरगला कर अभियुक्ता सजराजिया वादिनी के पति के आधार कार्ड पर फर्जी हस्ताक्षर कर निकाह नामा बनाकर शादी के फर्जी कागजात तैयार कर ली तथा वादिनी द्वारा पूछने पर अभियुक्ता सजराजिया के परिवार वालो द्वारा वादिनी को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 302/2023 धारा 419/420/467/468/471/506/120बी भादवि0 बनाम सजराजिया पुत्री जियाऊद्दीन सा0 बक्सपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ आदि के विरुध पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक अपराध संजय कुमार सिंह के द्वारा की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण–
उपनिरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोरक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो 1. जियाऊद्दीन पुत्र स्व0 आफताब अहमद उम्र 52 वर्ष तथा अभियुक्ता 2.शजरा जिया पुत्री जियाऊद्दीन उम्र 22 वर्ष 3.सदफ बानो पत्नी जियाऊद्दीन उम्र 46 वर्ष निवासी चितरा महमूदपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ हालपता ग्राम बक्सपुर थाना फूलपुर जनपद आमजगढ को को सुदनीपुर मोड़ पर से समय करीब 10.35 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Comments
Post a Comment