पत्रकार और किसान देश की रीढ़-डॉ संजय कुमार निषाद


                आजमगढ़। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ संजय कुमार निषाद, एमएलसी मनोनीत होने के बाद आज जनपद आजमगढ़ के प्रथम दौरे पर आए। डॉ निषाद ने अतरौलिया में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के आधिकारिक गठबंधन की घोषणा हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी और निषाद पार्टी के गठबंधन बीजेपी के ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाला गठबंधन बनेगा। आजमगढ़ जिले की मछुआ बाहुल्य सीटों पर भी निषाद पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी जनपद आजमगढ़ की मछुआ बाहुल सीट पर अपने सिम्बल पर जीत दर्ज करने का काम करेगी।
डॉ निषाद ने बताया कि भाजपा और निषाद पार्टी की गठबंधन कि आधिकारिक घोषणा के बाद निषाद पार्टी का विजय रथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 403 सीटों पर जाएगा और मछुआ बाहुल 160 सीटों पर मरून और भगवा लहरेगा।
        डॉ निषाद ने बताया कि बीजेपी से निषाद समाज और निषाद पार्टी के सभी मुद्दे मछुआ आरक्षण, तालघाट बालू का मुद्दा, कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनैतिक मुकदमे वापसी, बहन विरांगना फूलन देवी की सीबीआई जांच और विरासत की जांच का मामले पर सहमति बन गई है और जल्द ही समाज के सामने होगा। जब तक उत्तरप्रदेश में मछुआरों के हक अधिकार को दिलवा नही देंगे तब तक को शांति से बैठने वाले नही है, असल मायनो में राम राज्य उस दिन आएगा जब निषाद राज और श्रीराम के वंशज शासन करेंगे।
        डॉ निषाद ने लखीमपुर खीरी में हुई हृदय विदारक घटना पर दुख जताते हुए कहा कि निषाद पार्टी ऐसे किसी भी कुकृत्यों का समर्थन नही करती है साथ ही डॉ निषाद ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मामले का स्वयं संज्ञान लिया है माननीय मुख्यमंत्री माननीय योगी जी स्वयं मामले की प्रगति रिपोर्ट देख रहे हैं। सरकार द्वारा गठित की गई जांच कमेटी ने बीती रात आशीष मिश्रा को गिरफ्तार भी कर लिया है ऐसे में हमें लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मुल्यों का सम्मान करना चाहिए और जांच कमेटी के सहयोग नहीं करने पर जब मंत्री पुत्र की गिरफ्तारी हो सकती है तो ऐसे में हमें पूर्ण विश्वास है कि जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ निषाद ने सरकार से मांग की सभी दोषियों को ऐसी सजा दी जाए की आगे से ऐसी मानसिकता रखने वालों की रूह भी कांप उठे।
            डॉ निषाद ने लखीमपुरखीरी की घटना में एक पत्रकार की हत्या किए जाने पर दुख जताते हुए कहा कि पत्रकार और किसान देश की रीढ़ है, अगर उनकी हत्या की जाएगी तो देश मे शांति का माहौल कैसे बनेगा। डॉ निषाद ने बताया कि वो जल्द ही लखीमपुरखीरी जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील बूढ़नपुर में सुनी 141 लोगों की समस्यायें, मौके पर किया 10 का निस्तारण

लड़की का अश्लील वीडियो बनाने व छेड़खानी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार